E Shram Card Kaise Banaye : ई श्रम कार्ड कैसे बनाये ?

E Shram Card Kaise Banaye | 

हेलो दोस्तों मैं आप सभी का स्वागत करता हूँ दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी देंगे की ई श्रम कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों श्रमिक कार्ड प्रदान करने के लिए सरकार के द्वारा श्रमिक कार्ड योजना शुरू की गई थी हालाँकि अभी तक कई लोगो ने यह कार्ड नहीं बनवाया है कुछ लोग ई श्रम कार्ड बनाने के लिए पैसे दे रहे होंगे जो की गलत है क्योकि आप यह कार्ड फ्री में बना सकते है | आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को बताएंगे की कैसे आप अपने ई श्रम कार्ड बना सकते है इसके लिए आपको आज के इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा | E Shram ई श्रम कार्ड कैसे बनाये

ई श्रम कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड
  2. मोबाइल नंबर
  3. बैंक अकाउंट
  4. आधार कार्ड आपके मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए |
  5. शैक्षिक योग्यता से जुड़े दस्तावेज ( जरुरी नहीं है )
  6. कौशल से जुड़े दस्तावेज ( जरुरी नहीं है )

ई श्रम कार्ड कैसे बनाये ?

दोस्तों अगर आप अपना ई श्रम कार्ड बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की , इस प्रकार का होगा –

  1. ई श्रम कार्ड ऑनलाइन बनवाने के लिए सबसे पहले आपको eshram.gov.in की वेबसाइट को ओपन करना होगा |
  2. उसके बाद दिए गए मेनू में E Shram Card के विकल्प पर जाना होगा |
  3. फिर आपको अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को दर्ज करना है और उसके बाद कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा |
  4. उसके बाद EPFO और ESIC के लिए NO के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा |
  5. अब आपको Send OTP के बटन को सेलेक्ट करना है | उसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा | आपको प्राप्त ओटीपी को दिए गए बॉक्स में भरकर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  6. उसके बाद आपको अपने आधार कार्ड के नंबर को दर्ज करना होगा और उसके बाद ओटीपी के विकल्प को चुने | उसके बाद कैप्चा कोड डालना है |
  7. अब टर्म एंड कंडीशन पढ़ने के बाद बॉक्स में चेक मार्क लगाएं और सबमिट कर दें |
  8. उसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर दोबारा से ओटीपी भेजा जाएगा | बॉक्स में भरकर इसे सत्यापित करना है |
  9. अन्य जानकारी को दर्ज करने के लिए आपको Continue के विकल्प को चयन करना है |
  10. अब आपको अपनी पूरी पर्सनल जानकारी , पूरा पता , शैक्षिक योग्यता, वार्षिक आय की जानकारी, व्यवसाय और कौशल से सम्बंधित जानकारी और बैंक विवरण को भरें  |
  11. अब आपको सभी डिटेल्स को चेक करना है और उसके बाद नियम सुर शर्ते स्वीकार करें और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें |
  12. सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपका E Shram Card बन जाएगा और आप अपना UAN देख सकते है |
  13. उसके बाद आपका ई श्रम कार्ड आपके डाक पते पर भेज दिया जाएगा |

दोस्तों आप इन सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप सभी आसानी से अपना – अपना  ई श्रम कार्ड बना सकते है |

ई श्रम कार्ड का पैसा कैसे चेक करें ? 

दोस्तों अगर आप अपने ई श्रम कार्ड का पैसा चेक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की , इस प्रकार का होगा –

  1. ई श्रम कार्ड का पैसा चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को इसकी आधिकारिक वेबसाइट के होम – पेज पर जाना होगा जो की , इस प्रकार का होगा –
  2. आधिकारिक वेबसाइट के होम – पेज पर आने के बाद आपको ई – श्रम कार्ड का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  3. ई श्रम कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जो की , इस तरह का होगा –
  4. उस पेज पर आने के बाद आपको अपने – अपने ई श्रम कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  5. जिसके बाद आपको आपके ई श्रम कार्ड का पेमेंट स्टेटस दिखा दिया जाएगा |

इन तरह से आप इन सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने – अपने ई श्रम कार्ड के पैसा को चेक कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आप लोगो को जानकारी दिए है की ई श्रम कार्ड कैसे बनाये और ई श्रम कार्ड का पैसा कैसे चेक करें इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने ई श्रम कार्ड बना सकते है और इसका पैसा भी चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आप लोगो को यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर कीजिएगा |

Leave a Comment